Tuesday, October 13, 2020

मृत्यु

मां बाप मूर्ख होते हैं,
सत्य से अज्ञान
उन्हें नहीं होता गीता का ज्ञान,
मृत्यु-शैय्या पर पड़े 
अपने बेटे के शव से वे कहते हैं
"उठ जाओ.. कुछ तो कहो.. वापस आओ"

मां बाप मूर्ख होते हैं
वे नहीं सीखते भीष्म की कथा से कुछ भी।
गंगा की भांति नहीं बहा पाते अपने पुत्र को।
शांतनु की तरह हठी होते हैं वे।
उन्हें नहीं ज्ञात कि नश्वर है यह काया।
वे नहीं मानते आत्माओं के अमर होने की बात।
वे चीखते हैं, रोते हैं और अपनी मृत्यु तक 
शोक मनाते हैं तुम्हारे जाने का।

मां बाप मूर्ख होते हैं!
- मानबी

No comments:

Post a Comment