Sunday, April 5, 2026

Pairole

​एक अजीब सी घुटन है। क्रिस्टेल ने भी रिजाइन कर दिया। कह रही थी, गाँवों में कुछ समय बिताना चाहती है, उन्हें समझने के लिए।

जब कोई यहाँ से छूटकर अपने मन का काम करने के लिए आज़ाद हो जाता है तो मेरी घुटन और बढ़ जाती है। 

पहले सोचा था बस मिष्टी के यहाँ होने तक। वो कॉलेज चली जाएगी तो मैं भी।

पर ज़िम्मेदारी सिर्फ़ मिष्टी के साथ रहने से आगे बढ़ गई । उसकी पढ़ाई का खर्च, घर लेना है, सुकन्या में अभी कई साल और पैसे भरने हैं। 

काश इतने सबके बाद मिष्टी भी जब मन करे जॉब छोड़कर मन की कर सके।

Am Sure क्रिस्टल के माता पिता ने भी अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी होगी ताकि क्रिस्टेल को न करनी पड़े। 

No comments:

Post a Comment