एक दिन मैं बहुत सुंदर दिखूँगी, तुम देखना
एक दिन मुझे देखकर तुम विस्मय में गिर पड़ोगे
पूछोगे मुझसे - कि ये कैसे किया
क्या खाया
कौनसा व्यायाम किया
कहाँ से कपड़े ख़रीदे
मैं खिल उठूँगी
बताऊँगी कि कुछ ख़ास नहीं
वही डाल चावल, योगा वोगा, ऑनलाइन शॉपिंग
और अभिमान से भर उठूँगी
एक दिन मैं बहुत सुंदर दिखने लगूँगी
और तुम देखने लगोगे मुझे
No comments:
Post a Comment