तुम? कलाकार हो? लेखक?
वाह! लिखो....
आजकल पहले जैसा नही रहा...
अब तो कलाकारो की भी कद्र है दुनिया मे
लिखने के दाम मिलते है
तुम्हे मंटो की तरह कंगाल, भूखा और लाचार नही मरना होगा...
पर हाँ...उसकी तरह बस 'लेखक' न बने रहना
लिखना...पर तेज़ लिखना...एक दिन में कम से कम चार-पांच कहानियां
कहानियां जिन्हें तुम महसूस भी न कर सको
कहानियां जिन्हें तुम लिखना न चाहो...तब भी लिखो...
लिखना...पर ट्रेंडिंग टॉपिक पर लिखना...
फिर चाहे उस कहानी के सिर पैर से तुम्हारा कोई सरोकार न हो...
लिखना.... ब्रेकिंग न्यूज़ आते ही अपनी कहानी के किरदारों को वही मार कर ब्रेकिंग न्यूज़ के बारे में लिखना...
पर इस खुशफहमी में न रहना कि वो किरदार फिर कभी ...कभी भी तुम्हारे लिए जान देने के लिए दुबारा ज़िंदा होंगे...
तरक्की होगी तो लिखना छोड़ देना... रीच, नम्बर्स, शेयर्स, लाइक्स, ब्रांडिंग और एडवरटाइजिंग की रेस में लग जाना
और फिर देखना कि तुम मंटो की मानिंद दुनिया भर में मशहूर पर लाचार लेखक की मौत नही मरोगे...
तुम मरोगे उस अमीर एडिटर की तरह जिसे कोई नही जानता....
Saturday, July 7, 2018
लेखक
Freedom fighter!
बईमानों की दुनिया मे ईमानदार बने रहने की ये लड़ाई...किसी आज़ादी की जंग से कम तो नही....
फिर मेरे रोज़ मरने पर मुझे शहीद क्यों नही कहते तुम?
Friday, June 29, 2018
जहापना
कभी जहापना की आंखों का सितारा थी वो
आज कब्र पर उस बेगम की देखो चाँद भी हंसता है।
ये दुनिया बेशक अपनी सी लगती हो तुम्हे
सच तो ये है कि यहां हमेशा के लिए कोई नही बसता है...
एक रोज़ तुम्हारा भी आएगा, तुम्हे भी निकलना होगा
किसने कहा कि किसीके बगैर कोई काम कभी रुकता है
- मानबी
Saturday, June 23, 2018
Vasiyat
मुझे कभी भी बहुत दूर तक नहीं जाना था....
गुड़गांव में थी तो दिल्ली तक...कुतुब मीनार और इंडिया गेट देखने...
भिवाड़ी थी...तो निमराना के किले तक....
नोएडा थी....तो अक्षरधाम।
चेन्नई से ऊटी भी नहीं...बस पोंडिचेरी तक।
और अब यहां अहमदाबाद से मैं उदयपुर से आगे कहाँ सोचती हूँ कुछ।
पर तुम दूर दूर.. तक जाना.....मालदीव्स, मॉरीशस, पेरिस, लंदन....सब घूमना.... मेरी अस्थियों को डुबाना मत.... साथ ले जाना....
शिकायत
शिकायत? हुंह!!!
किससे करूँ?
हर कोई शिकायत करने पे शिकायत करने लगता है...
हर किसीको शिकायत है मेरी शिकायतों से...
Friday, June 22, 2018
Promotion
23 June 2018
8:45 AM
See... This is the thing about getting promoted!
I want to write about Deepti. Was longing to watch 'Memories in March'...
Siddharth had died last night in an accident. His mother came all the way to Kolkata for his cremation....
But its already 8:53 and I have read and publish 'Sex ki baat mat karo'....