Friday, March 22, 2024

Badminton

May be some day...
I will be able to play
Badminton..
Just like Piku!

But I don't know. 
Do I really want to play
Badminton?

Thursday, March 21, 2024

कुछ नहीं है यहां जीने को!

तुम..

जो भी यहां आने की दुआ मांग रहे हो 
सोच रहे हो कि बस एक जीवन मिल जाए 

कुछ नहीं है यहां जीने को 
हर रोज़ मरने को बहुत कुछ है 

काम करना होता है दिन रात 
जिंदा रहने को 

मन का भी नहीं होता वो काम 

तुम चाहोगे इंसान बनना 
पर पैसे कमाने की मशीन बन जाओगे 

तुम चाहोगे खुलकर जीना 
पर हर रोज़ थोड़ा थोड़ा 
घुट घुट कर मार दिए जाओगे!

Tuesday, March 19, 2024

झूठ

हम दोनों एक झूठ जी रहे हैं। 

झूठा सम्मान 
झूठा लाड 
झूठी फिक्र 
झूठी हंसी

झूठ-मूठ का रिश्ता।

जैसे नाटक हो कोई 
पात्र हों हम उसके 

शुरू-शुरू में अच्छा लगता था 
नया-नया था नाटक 

फिर रोज की बात हो गई। 
ऊब आने लगी। 
साँस फूलने लगती है अब। 

पर्दा गिरे और साँस लूँ। 

तुम पर्दा नहीं गिराते 
खेल जारी रखते हो

दर्शक जानते हैं सब झूठ है 
पात्र जानते हैं सब झूठ है 
पर टिकटें फिर भी बिकती हैं 

हर रोज़ वही शो 
साँस....

साँस...

दर्शक को लगता है 
ये भी झूठ है 

किसी को पता नहीं चलता 
हत्या हो गई। 

पर्दा नहीं गिरता 
तुम नाटक जारी रखते हो।

Saturday, March 16, 2024

I Don't go to shops anymore!

I don't go to shops anymore. I am afraid of the budget. What if I like something, ask the price and feel it is not worth. I am afraid of identified as a poor person. I am afraid of spending money. What if am not able to earn the same again?
All the respect is because of money. When they will know I don't earn anymore, it will be the same again.
I won't be offered any help in the kitchen because I wasn't doing anything the whole day. 
I won't be able to buy anything just because i want it, i need it. It will be bought only if the earner is convinced that i need it.
I like online shopping. I keep the things in cart. I keep seeing them. Don't buy them. I return them.

Friday, March 8, 2024

छूट गया...

कविताएँ लिखना 
अच्छा लगता था,
पर छूट गया..

स्टेज, परफॉर्मेंस,
ऑडियंस, तालियाँ,
मंच पर बोलना,
अच्छा लगता था,
पर छूट गया...

फिर...
कहानी लिखने लगी।  

लोगों से बातें करना,
उनकी बातों को 
शब्दों में पिरोना,
कहानी लिखना,
अच्छा लगने लगा,
पर छूट गया। 

फिर...
तरक्की मिल गई। 

लोगों की कमियां गिनाना, 
गलतियां निकालना,
कभी-कभी डांट भी देना,
अच्छा नहीं लगता था...
पर छूटा नहीं...

क्योंकि..
तरक्की के इन पैसों से
बिटिया की फरमाइशें पूरी करना,
माँ को साड़ी दिलाना,
बाबा का इलाज करवाना,
अच्छा लगता है।

इसलिए..
अपने मन का करना,
कविता लिखना,
मंच पर बोलना,
कहानी सुनना,
कहानी लिखना ...

सब छूट गया!

- मानबी 

Tuesday, February 20, 2024

हम साथ-साथ बड़े हुए

हम साथ-साथ बड़े हुए 
साथ हंसे, साथ रोये,
साथ मिले और साथ ही खो गए। 

हम साथ-साथ बड़े हुए!

साथ लड़े, साथ चिढ़े,
फिर साथ ही मान गए। 

हम साथ-साथ बड़े हुए। 

और अब, जो तुम जा रही हो 
रह रहके याद आती रहोगी!

हंसने में, रोने में, 
लड़ने में, चिढ़ने में 
हर जगह अपनी कमी 
महसूस कराती रहोगी। 

अब लगता है क्या दिन थे वो..
अब, जब साथ-साथ रहने के 
दिन पूरे हुए!

हम साथ-साथ बड़े हुए...

(तनाया तुम्हारे लिए... मनाबी की ओर से)

Wednesday, February 7, 2024

42

Mere Adi...
Shuru shuru me to har koi karta hai..
Par aaj bhi jab main achanak se ek sapna suna deti hu..
Bagiche ki khwahish karte huye kehti hu
Ki 'hum to ek aangan wala ghar hi banayenge...'
To tum jhat se.. apni awaz me dher saara dulaar liye, pure samarpan ke saath kehte ho.."achcha thik hai".
Tab ek baar fir main tumhare saath ho chalti hu... ek naye jeevan ko saath milkar gadhne ka sapna liye ..
Thik us pehle din jaisa...